बुढ़िया की भक्ति

एक छोटे से शहर में एक राजा रहता था, जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था। उसने भगवान शिव के मंदिर में बने हौज को दूध से भरने का अनोखा निर्णय लिया। अत: उसने पूरे शहर में डुगडुगी पिटवा दी कि सभी ग्वाले अपनी गायों का दूल मंदिर में बने हौज में डालें। आश्चर्य! इतना सारा दूध डालने के बाद भी हौज पूरी तरह से नहीं भर पाया। इससे राजा बहुत चिंतित हो गया। वहां एक बुढ़िया आकर लोटाभर दूध हौज में डाल गई।

जैसे ही उसने दूध डाला, तो हौज एकाएक भर गया। राजा ने बुढ़िया से पूछा, तुमने ऐसा कौन-सा जादू-टोना किया, जिससे तुम्हारे द्वारा दूध डालते ही हौज भर गया। बुढ़िया ने कहा, मैं कोई जादू-टोना नहीं जानती हूँ। मैं तो रोज बछड़ों और अपने परिवार के बच्चों को दूध पिलाकर तृप्त करती हूं। उसके बाद जितना भी दूध बचता है, यहाँ मंदिर में बाट देती हूं।

आज आपके कहने पर सारा दूध हौज में डाल दिया। राजा को अपनी भूल समझ में आ गई कि उसने तो अपने राज्य के सभी लोगों को मंदिर के हौज में दूध डालने के लिए मजबूर किया था, जिस कारण राज्य के छोटे-छोटे बच्चों को दूध नहीं मिल सका था। अत: राजा ने अपनी भूल के लिए उस बुढ़िया से क्षमा मांगी और आगे से ऐसा व्यवहार नहीं करने का प्रण किया।

राजा की भूल सुधारने की यात्रा और भगवान शिव की कृपा

राजा उस बुढ़िया को धन्यवाद देने के लिए उसके घर गया, तो वहाँ सुंदर और भव्य महल खड़ा था, जिसे देखकर राजा ने बुढ़िया से पूछा, यह तुम्हारा महल है? बुढ़िया ने कहा, यह महल भगवान शिव की कृपा से बन पाया है। यह बात जानकर राजा को और भी आश्चर्य हुआ। उसने बुढ़िया से यह जानने का फैसला किया कि वह भी कैसे भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकता है।

यह भी पढ़े: नजरबट्टू है शिव का प्रिय गण

-पवन गुरू

इस तरह, राजा ने अपनी भूल को सुधारने के साथ-साथ भगवान शिव की भक्ति और प्रेम के बारे में भी जाना। कहने का अर्थ है कि भगवान को हम जो कुछ भी अर्पण करते हैं, वह उसे हमारे भाव से ही स्वीकार करते हैं। यदि हम अपने बाल-बच्चों और गरीबों को दुःख पहुंचाकर भगवान को कुछ अर्पण करते हैं, तो वह उसे स्वीकार नहीं करते। भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए हमें भक्ति और प्रेम के साथ-साथ अपने कर्मों को भी सुधारना होता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button