जिलाधीश ने अधिकारियों को दिया स्टॉक और बिक्री पर निगरानी रखने का आदेश

हैदराबाद, हैदराबाद जिला कलेक्टर डॉ. प्रियंका अला ने नागरिक आपूर्ति विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ऊर्जा आपूर्ति निगरानी समिति की बैठक में भाग लिया। उन्होंने जिले की विभिन्न एजेंसियों के संचालकों और वितरकों के साथ पेट्रोल, डीजल तथा एलपीजी की उपलब्धता, मौजूदा स्टॉक और आपूर्ति की स्थिति को लेकर गहन समीक्षा की।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. प्रियंका अला ने कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि जलापूर्ति वाहनों, सरकारी गाड़ियों, एम्बुलेंस और फायर टेंडरों जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए ईंधन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विशेष कदम उठाए जाएँ। उन्होंने अधिकारियों से अगले तीन दिनों के भीतर आने वाले स्टॉक का पूरा विवरण माँगते हुए आम वाहन चालकों की समस्याओं को ध्यान में रखकर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। जिले में कुछ स्थानों पर देखी गई किल्लत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्टॉक और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।

यह भी पढ़ें… उत्तम कुमार रेड्डी के नाम पर 1.7 करोड़ रुपये लूटे

डीजल उपयोग सामान्य आपूर्ति से ज्यादा होने का खुलासा

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद में प्रतिदिन लगभग 8.61 लाख लीटर पेट्रोल की आवश्यकता होती है, जबकि गत 27 अप्रैल को पुराने और नए स्टॉक को मिलाकर लगभग 11 लाख लीटर पेट्रोल की आपूर्ति की गई। डीजल के मामले में 4.63 लाख लीटर की सामान्य आपूर्ति के मुकाबले 6.50 लाख लीटर डीजल का उपयोग किया गया। डॉ. प्रियंका अला ने एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के संबंध में बुकिंग और रिफिलिंग के नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

प्रियंका अला ने कहा कि प्राथमिकता उन परिवारों को दी जाए, जिनके पास केवल एक सिलेंडर है। उन्होंने तेल कंपनियों और एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि डेटा के आधार पर बुकिंग की निगरानी करें, ताकि सिलेंडर का दुरुपयोग और अनावश्यक बुकिंग रोकी जा सके। जिला कलेक्टर ने जनता और वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वह आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें और अनावश्यक भंडारण से बचें।

प्रियंका अला ने कहा कि यदि कोई भी अवैध रूप से ईंधन की किल्लत पैदा करने या कालाबाजारी करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया।बैठक के दौरान नागरिक आपूर्ति, पुलिस तथा राजस्व विभाग को आपसी समन्वय के साथ फील्ड विजिट करने और स्टॉक की निगरानी करने के साथ पुलिस विभाग को ईंधन केंद्रों और परिवहन वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button