फोर राइस प्रीमियर लीग 24 जनवरी से

हैदराबाद, फोर राइस स्पोर्ट्स एलएलपी द्वारा प्रथम फोर राइस प्रीमियर लीग (एफपीएल) का आयोजन नगर के विभिन्न मैदानों पर आगामी 24 जनवरी से किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, आज यहाँ हाईटेकसिटी स्थित टेक महिन्द्रा ऑडिटोरियम में कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ पोस्टर का विमोचन सांसद चामला किरण कुमार रेड्डी ने किया।

इस लीग में कॉर्पोरेट की 96 टीमें भाग लेंगी, जिसमें 1,400 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं। टूर्नामेंट 24 जनवरी से शुरू होगा। लीग स्टेज में कुल 16 पुल बनाए गए, जिसमें प्रत्येक पुल में 6 टीमें शामिल हैं, जिन्हें पाँच मैच खेलने का मौका मिलेगा। नॉकआउट स्टेज में 16 टीमें क्वालीफाई होंगी।

इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को दो लाख रुपये नकद राशि दी जाएगी एवं उप-विजेता टीम को एक लाख रुपये दिए जाएँगे। यह प्रतियोगिता नगर के 8 मैदानों पर आयोजित की जाएगी। एमएसके प्रसाद क्रिकेट मैदान में फाइनल होगा। इस प्रतियोगिता के मुख्य सलाहकार पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एमएसके प्रसाद होंगे। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button