24 होगी प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक

मीनाक्षी नटराजन से मिले मल्लू रवि

हैदराबाद, पीसीसी अनुशासन समिति के अध्यक्ष और सांसद मल्लू रवि ने आज टीपीसीसी में एआईसीसी की प्रभारी चेयरपर्सन मीनाक्षी नटराजन के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात में पार्टी अनुशासन और इससे संबंधित मामलों पर चर्चा की गयी।

मुलाकात के दौरान मीनाक्षी नटराजन ने सुझाव दिया कि अनुशासन समिति की अगली बैठक 24 जून को सुबह 10 बजे गांधी भवन में आयोजित की जाए। इस प्रस्ताव को मल्लू रवि ने स्वीकार किया।

इस संदर्भ में राज्य के विभिन्न चुनावी क्षेत्रों से पहुंचे नेताओं ने भी भाग लिया और अनुशासन से संबंधित शिकायतों और उनके निपटारे की प्रक्रिया पर गहन विचार-विमर्श किया। नेताओं ने समिति की भूमिका और उसके निर्णयों की पारदर्शिता को सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button