क्षत्रिय राजपूत सभा के कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

हैदराबाद, क्षत्रिय राजपूत सभा (तेलंगाना), कुतबीगुड़ा के तत्वावधान में सभा कार्यालय में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अवसर पर अध्यक्ष ठाकुर जयवीर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ठाकुर जयवीर सिंह ने पिछले वर्ष के कार्यों की जानकारी दी। महासचिव ठाकुर संतोष सिंह ने बीते वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष एवं ठाकुर प्रेम सिंह ने विचार रखे।

इस दौरान राजेन्द्र नगर बस्ती कमेटी के सचिव के रूप में ठाकुर विपिन राज सिंह को एवं ठाकुर रणधीर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चयनित किया गया। अवसर पर ट्रस्टी मनोहर सिंह, अतिथि के रूप में ठाकुर साकेत सिंह, ठाकुर महेंद्र सिंह, ठाकुर अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष ठाकुर ए. नरेंद्र सिंह, सचिव अरुण सिंह, टी. भवानी सिंह, टी. मुरली मोहन सिंह, ऑर्गनाइजिंग सचिव टी. सुनीता, टी. नरसिंग भान सिंह, बस्ती कमेटी के सदस्य व अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… अस्थि एवं जोड़ों के रोग से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button