आईएएस बैच में 74 महिला अधिकारी, डॉ. जितेंद्र सिंह ने सराहा

नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2023 बैच में महिला आईएएस अधिकारियों की ऐतिहासिक भागीदारी की सराहना की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुल 180 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों में से 74 महिलाएं हैं, जो अब तक का सबसे अधिक महिला प्रतिनिधित्व है – यानी लगभग 41 प्रतिशत।

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने कहा कि यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नारी शक्ति” को सशक्त बनाने की नीति का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने इसे ‘न्यू इंडिया’ की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया, जहाँ महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

लोक सेवाओं में महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी, 2023 बैच में 41% महिलाएं

डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी न केवल लैंगिक संतुलन को बेहतर बनाएगी, बल्कि निर्णय प्रक्रिया में विविध दृष्टिकोण को भी शामिल करेगी, जिससे नीति निर्माण अधिक संवेदनशील और प्रभावी हो सकेगा। उन्होंने महिला अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आने वाले वर्षों में सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत बनेंगी और देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि आज की भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं अब प्रशासनिक सेवाओं में भी। ( PIB)

यह भी पढ़ेंस्मिता सभरवाल ने उठाई समानता की बात

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button