गैस सिलेंडर में अवैध रिफिलिंग करने वाले जेल भेजे गए

हैदराबाद, गोशामहल पुलिस ने गैस सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस निकालकर उपभोक्ताओं को ठगने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गोशामहल पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बी. श्रवण कुमार ने बताया कि आरोपी घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरते थे। इय तरह वह कम वजन के सिलेंडर सप्लाई कर लोगों को चूना लगा रहे थे। मामले में अल्ले साई कुमार, डालमोवा विनीत कुमार, डी. प्रवीण कुमार, मकाडिया अमित कुमार और पुसा गणेश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इनमें से साई कुमार गैस डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था, जबकि अन्य आरोपी अवैध धंधे में उसकी मदद कर रहे थे।

इस संबंध में बीएनएस की धारा 318(4), 287, 288, 125 और आवश्यक वस्तु अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि चूड़ी बाज़ार में रहने वाले अशोक तिवारी नामक उपभोक्ता ने इंडेन गैस सिलेंडर के निर्धारित वजन से कम होने की शिकायत की थी। बुकिंग के बाद मिले सिलेंडर का वजन लगभग 28 किलो पाया गया, जबकि मानक वजन 30.4 किलो होता है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में पिता-पुत्र ने खोला गैस सिलेंडर घोटाला, हुए सम्मानित

सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और मौके से एचपी और इंडेन के खाली घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर, 12 छोटे सिलेंडर और एक रिफिलिंग किट जब्त की। आरोपियों को विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button