ऑपरेशन सेफ स्कूल के तहत 1.1 करोड़ रुपये के तम्बाकू उत्पाद जब्त

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार के नेतृत्व में स्कूली विद्यार्थियों को सिगरेट और तम्बाकू उत्पाद की लत से बचाने के लिए अमल में लाए गए ऑपरेशन सेफ स्कूल के तहत 1.10 करोड़ रुपये के तम्बाकू उत्पाद जब्त किए गए। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि स्कूली विद्यार्थियों के अभिभावकों की शिकायत पर नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार के नेतृत्व में गत 18 अप्रैल को हैदराबाद शहर में ऑपरेशन सेफ स्कूल को अमल में लाते हुए छापेमारी की गई।
लगभग 6 हजार पुलिसकर्मियों के साथ इस छापेमारी में विद्यार्थियों को सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद बेचने के संबंध में 567 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों के तहत 1.10 करोड़ रुपये मूल्य की सिगरेट, गुटका व अन्य तम्बाकू उत्पाद जब्त किए गए। सबसे अधिक 119 मामले चारमीनार जोन में दर्ज किए गए। इसके अलावा राजेन्द्रनगर जोन में 102 तथा गोलकोंडा जोन में 98 मामले दर्ज किए गए। इसी प्रकार खैरताबाद जोन में 78, सिकंदराबाद जोन में 64, जुबली हिल्स जोन में 54 तथा शमशाबाद जोन में 52 मामले दर्ज किए गए।
यह भी पढ़ें… 2029 में भी बीआरएस को हरायेंगे : रेवंत रेड्डी
विज्ञप्ति में बताया गया है कि सीओटीपीए एक्ट के अलावा बीएनएस की विभिन्न धाराओं और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 77 और 79 के तहत मामले दर्ज किए गए। नगर पुलिस आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी पान शॉप और किराणा शॉप पर स्कूली विद्यार्थियों और नाबालिगों को सिगरेट, गुटखा व तम्बाकू उत्पाद बेचा जाता है, तो वे तुरन्त डायल 100 और एच-न्यू के सेलफोन नं. 8712661601 पर शिकायत करवाएँ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






