बिजनेस समिट-2026 18 अप्रैल से


हैदराबाद, ब्रिक्स एंटरप्रेन्योर्स अलायंस इंडिया (बीईए इंडिया) द्वारा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन बीईए बिजनेस समिट हैदराबाद-2026 का आयोजन शनिवार, 18 और रविवार, 19 अप्रैल को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में आयोजित किया जाएगा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह समिट एक प्रमुख मंच के रूप में तैयार किया गया है, जहाँ नवाचार और वैश्विक अवसर का संगम होगा। इसमें ब्रिक्स देशों से उद्यमी, निवेशक, नीति निर्माता एवं संस्थागत नेता हिस्सा लेंगे। समिट के पहले दिन पेंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, भारत सरकार जीतन राम मांझी एवं दूसरे दिन भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।
बीईए बिजनेस समिट-2026 को वैश्विक व्यापार नेतृत्व के एक गतिशील संगम के रूप में परिकल्पित किया गया, जो ब्रिक्स और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सीमा पार सहयोग, व्यापार साझेदारी और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देगा। सम्मेलन में उच्च स्तरीय पैनल चर्चाएँ, निवेश मंच, बी2बी बैठकें, नीतिगत संवाद, क्षेत्र पेंद्रित नेटवर्किंग सत्र के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसर प्रदान किया जाएगा। इसमें कई प्रमुख वैश्विक नेता, जिनमें बोरिस तारासोव, महासचिव, ब्रिक्स उद्यमी गठबंधन, एवगेनी स्कोमोरोव्स्की, अध्यक्ष, ब्रिक्स उद्यमी गठबंधन रूस, फर्नांडो रोड्रिग्स कोएल्हो सोरेस, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्रिक्स उद्यमी गठबंधन ब्राजील शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… दोस्त के पहले चरण हेतु पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ
बीईए इंडिया के उपाध्यक्ष समीर ए. सिद्दीकी ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने और ब्रिक्स देशों के बीच निर्यात-आयात नेटवर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बीईए बिजनेस समिट हैदराबाद 2026 एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय आयोजन बनेगा, जो वैश्विक उद्यमिता में भारत के नेतृत्व को सुदृढ़ कर ब्रिक्स देशों के साथ संबंधों को मजबूत करेगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



