तृप्ति डिमरी : रणबीर से प्रभास तक, बॉलीवुड की नई स्टार धमाकेदार वापसी
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ काम करके लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की हर तरफ चर्चा है और अब तो वे बॉलीवुड के कई पॉपुलर ऐक्टर्स के साथ काम भी कर रही है। आने वाले दिनों में तो तृप्ति कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। इसमें सुपर स्टार प्रभास की स्पिरिट का नाम भी शामिल है।
फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी रणबीर कपूर के अपोजिट दमदार भूमिका निभाई। इसके बाद वह देखते ही देखते नैशनल क्रश बन गईं। सिनेमा लवर्स उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार बेसब्री से करने लगे। एनिमल ने तृप्ति को रातोंरात स्टार बना दिया।
इससे पहले भी वह कई महत्वपूर्ण रोल निभा चुकी हैं लेकिन रणबीर कपूर की फिल्म में उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया। आज तृप्ति डिमरी का नाम बॉलीवुड की टॉप ऐक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुका है और उन्हें लगातार काम मिल रहा है। इन दिनों तो वह फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।
स्पिरिट में दिखाई देंगी तृप्ति
रणबीर कपूर से लेकर विक्की कौशल जैसे स्टार्स के साथ काम करने के बाद इन दिनों वह प्रभास स्टारर स्पिरिट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण के हाथ से यह फिल्म निकलने के बाद सीधा तृप्ति की झोली में जा गिरी है। संदीप रेड्डी वांगा की इस पैन इंडिया फिल्म में वह बतौर लीड ऐक्ट्रेस नजर आएंगी।
इसके अलावा भी तृप्ति के पास कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इस फिल्म में ऐक्ट्रेस के किरदार के बारे में बात करें, तो वह इसमें एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई पर तृप्ति को इस रोल में भी पसंद किया गया।
फिल्म ‘अर्जुन उस्तारा’ में करेंगी ऐक्शन
विशाल भारद्वाज की शीघ्र रिलीज होने वाली ऐक्शन फिल्म अर्जुन उस्तारा में तृप्ति डीमरी शाहिद कपूर के साथ नज़र आएंगी। खास बात है कि इस फिल्म में उनका किरदार ऐक्शन करने वाली लड़की का होगा। देखना यह है कि शाहिद के साथ तृप्ति की जोड़ी जो पहली बार बन रही है, क्या-कुछ कमाल करती है।
‘एनिमल पार्क’ में भी करेंगी काम
संदीप रेड्डी वांगा की हिट फिल्म एनिमल के आधिकारिक सीक्वल एनिमल पार्क का सभी को इंतजार है। इसके पहले पार्ट से ही तृप्ति डिमरी को रातोंरात पहचान मिली थी। अब इसके दूसरे पार्ट में भी वह लीड रोल में नज़र आएंगी। वह रणबीर कपूर के साथ एक बार फिर इस फिल्म के जरिए पीन शेयर करेंगी।
‘धड़क 3′ पर भी चल रहा है काम
रिपोर्ट की मानें, तो धड़क 3 पर भी काम चल रहा है। यह एक फ्रेंचाइजी फिल्म हैं इसमें भी तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। हालांकि, इस फिल्म की कास्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। देखना यह है कि इन सारी फिल्मों में तृप्ति का जादू कैसा और कितना चलता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



