तृप्ति डिमरी की ये फिल्म अधर में लटकी

Ad

हिंदी सिनेमा में 70 और 80 के दशक में अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज़ से सबको हैरत में डालने वाली परवीन बाबी को गुज़रे 21 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। पर उनके लिए फैंस की दीवानगी अब भी कायम है। यही वजह है कि लंबे वक्त से परवीन बाबी की बायोपिक की चर्चा होती रही है। पिछले कुछ वक्त से कहा जा रहा था कि जल्द उनकी बायोपिक पर काम शुरू होने वाला है।

यह भी कहा जा रहा था कि तृप्ति डिमरी बायोपिक में उनका रोल निभाएंगी। हालांकि शुरू होने से पहले ही अब इस प्रोजेक्ट पर ब्रेक लगने की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने अब प्रोजक्ट को होल्ड पर डाल दिया है। मेकर्स फिर से फिल्म की स्टोरीलाइन पर विचार कर रहे हैं। परवीन बाबी दरअसल अपने जमाने की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से नहीं थीं, लेकिन उनकी लाइफ ऐसी रही है, जिससे उनकी कहानी काफी दिलचस्प हो जाती है।

प्रोजेक्ट पर फिर लगा ब्रेक और भविष्य पर सवाल

ऐसे में उनकी कहानी को फिल्म में तब्दील करना इतना आसान भी नहीं है। सूत्रों से पता चला है कि ये फिल्म अपने मौजूदा स्वरूप के साथ आगे नहीं बढ़ रही है। ऐसे में साफ है कि इसके काम पर इसलिए ब्रेक लगाया गया है ताकि इसकी रूपरेखा पर फिर से गौर किया जा सके। मेकर्स इस प्रोजेक्ट पर फिर से आगे बढ़ने से पहले इसके मटेरियल यानी पिप्ट और कास्ट पर दोबारा विचार करना चाहते हैं।

Ad

यह भी पढ़े : ऐप्प डाउनलोड करते समय रहें सावधान

तृप्ति डिमरी को परवीन बाबी के किरदार को निभाने के लिए साइन किया गया था। एक वक्त पर इसे लिमिटेड एडिशन सीरीज के तौर पर बनाया जाना था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाले इस प्रोजेक्ट का सोनाली बोस निर्देशन करने वाली थीं। इसी साल मार्च में शूटिंग भी शुरू होनी थी। हालांकि फिलहाल मामला अधर में फंस गया है। मेकर्स फिल्म बनाएंगे या सीरीज़ या फिर प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला जाएगा? ये सवाल अब भी बना हुआ है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button