ऐप्प डाउनलोड करते समय रहें सावधान

पेमेंट करना है या फिर ऑनलाइन शॉपिंग, सभी कामों के लिए लोग आजकल अपने फोन में विभिन्न ऐप्स डाउनलोड करते हैं। गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप्पल ऐप्प स्टोर पर जाकर ऐप्प का नाम डालना है और बस इनस्टॉल बटन पर क्लिक करके उसे सीधा अपने फोन में डाउनलोड कर लेना। आप भी ऐसा ही करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस एक इनस्टॉल बटन पर क्लिक करना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकता है? इन दिनों साइबर ठग फेक ऐप्स बनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस कारण कोई भी ऐप्प डाउनलोड करने से पहले कुछ चीजों को ज़रूर चेक कर लें। आइए, जानते हैं-
देखें कितने लोगों ने दी रेटिंग
किसी भी ऐप्प को डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग ज़रूर देखें। लेकिन सिर्फ 3,4 या 5 रेटिंग देखकर ही ऐप्प डाउनलोड ना कर लें। ये भी देखें कि वे रेटिंग कितने लोगों ने दी है, क्योंकि आजकल फेक रेटिंग सिस्टम भी है। लोगों को धोखा देने के लिए ऐसा किया जाता है।
ये शर्तें ज़रूर पढ़ लें
इनस्टॉल करने से पहले पेड़ पर पॉल डाउन करके नीचे डेटा सेफ्टी या परमिशन सेक्शन में जाएं। यहां देखें कि ऐप्प आपसे क्या-क्या परमिशन मांग रहा है। अगर कोई साधारण कैलकुलेटर ऐप्प आपसे कॉन्टैक्ट्स, गैलरी या लोकेशन की परमिशन मांग रहा है, तो समझ जाएं यह फेक ऐप्प हो सकता है। ऐप्प को सिर्फ वही एक्सेस मांगना चाहिए, जो उसके काम के लिए ज़रूरी हो।
डाउनलोड की संख्या देखें
ये ज़रूर देखें कि ऐप्प को कितने लोगों ने डाउनलोड किया है। अगर ऐप्प को कुछ 100 लोगों ने डाउनलोड किया है, तो ऐप्प को डाउनलोड करने से बचें। व्हाट्सएप जैसे ऐप्स का नया वर्जन दिख रहा है और उसके डाउनलोड कम हैं, तो समझ जाएं कि वह फेक है।
ऐप्प आखिरी बार कब हुआ था अपडेट
ऐप डाउनलोड करने से पहले अबाउट थिस ऐप्प में जाकर देखें कि ऐप्प आखिरी बार कब अपडेट हुआ था। अगर ऐप्प 6 महीने या 1 साल से अपडेट नहीं हुआ है, तो उसे डाउनलोड ना करें। पुराने ऐप्स में सिक्योरिटी संबंधित कई कमियां होती है।
साइज देखकर करें डाउनलोड
जानकारों के अनुसार अगर कोई छोटा-सा काम करने वाला ऐप्प जैसे वॉलपेपर ऐप 100एम या उससे ज्यादा का है तो इसका मतलब है कि उसके अंदर बहुत सारा बेकार के कोड या मैलवेयर छुपा हो सकता है। इस कारण साइज देखकर डाउनलोड करें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



