यूक्रेन ने रूस पर किया सबसे बड़ा हमला

नई दिल्ली, यूक्रेन ने रविवार को ड्रोन हमले के जरिए रूस के एयरबेस को तबाह कर दिया। वहां खड़े कम-से-कम 40 बम बरसाने वाले विमानों को नुकसान पहुंचा है। यह हमला रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है, लेकिन अब सीजफायर की कोशिशें लगातार हो रही हैं। इसी बीच रविवार को यूक्रेन ने रूस के एयरबेस को निशाना बनाते हुए अलग ढंग से हमला किया।

पहले बड़े ट्रक के जरिए ड्रोन रूस भिजवाए गए और फिर अचानक से उसी ट्रक के कंटेनर से ड्रोन बाहर आए और एयरबेस पर खड़े विमानों को निशाना बनाने लगे। इस हमले की निगरानी खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की कर रहे थे। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हमले को अंजाम देने में डेढ़ साल से अधिक का समय लगा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में ट्रकों में कंटेनरों में ड्रोन भरकर रूसी क्षेत्र में काफी अंदर तक ले जाया गया।

यह भी पढ़ें… देश में कोरोना के मामले उछले

यूक्रेन के ड्रोन हमले और शांति वार्ता का समन्वय

ड्रोन ने कथित तौर पर रविवार दोपहर को कई एयरबेस पर तैनात 41 बमवर्षक विमानों को निशाना बनाया, जिसमें यूक्रेन से 4,000 किलोमीटर से अधिक दूर रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में बेलाया एयर बेस भी शामिल है। स्थानीय गवर्नर इगोर कोबजेव ने कहा कि यह पहली बार है कि इस क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन देखा गया है। उन्होंने एक बयान में यह भी कहा कि ड्रोन को एक ट्रक से लॉन्च किया गया था। रियाजान और मरमंस्क क्षेत्रों में रूसी अधिकारियों ने भी रविवार दोपहर को ड्रोन गतिविधि की सूचना दी, लेकिन उन्होंने आगे कोई विवरण नहीं दिया।

यह हमला उसी दिन हुआ जब जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन सोमवार को रूस के साथ सीधे शांति वार्ता के एक नए दौर के लिए इस्तांबुल में एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा। टेलीग्राम पर एक बयान में जेलेंस्की ने कहा कि रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपनी स्वतंत्रता, अपने देश और अपने लोगों की रक्षा के लिए सब कुछ कर रहे हैं। (एजेंसियाँ)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button