यूओएच के प्रो. जी.एस. वैथीस्वरन करेंगे नीम्स जापान का दौरा
हैदराबाद, हैदराबाद विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिक्स के प्रो. जी.एस. वैथीस्वरन को वर्ष 2026 के लिए मटेरियल्स नैनोआर्किटेक्टोनिक्स योजना के तहत जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरियल्स साइंसेज (नीम्स) का दौरा करने के लिए चुना गया।
प्रो. जी.एस. वैथीस्वरन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरियल्स साइंसेज में 13 जनवरी से 20 फरवरी तक पाँच सप्ताह की यात्रा के दौरान क्वांटम सॉलिड स्टेट मटेरियल्स पर प्रो. कज़ुनारी यामौरा के शोध समूह के साथ सहयोग करेंगे। सहयोग का उद्देश्य इन सामग्रियों के तकनीकी अनुप्रयोगों का पता लगाना और हैदराबाद विश्वविद्यालय तथा जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरियल्स साइंसेज के बीच दीर्घकालिक अनुसंधान साझेदारी स्थापित करना है। प्रो. वैथीस्वरन यह यात्रा न केवल उनकी शोध प्रोफाइल को बढ़ाएगी, बल्कि विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिक्स के परास्नातक और पीएचडी छात्रों के लिए नीम्स, जापान के साथ शोध आदान-प्रदान और सहयोग में शामिल होने के अवसर पैदा करेगी।
यह भी पढ़ें… श्री महेश सेवा संघ शमशेरगंज ने की सभा
मटेरियल्स नैनोआर्किटेक्टोनिक्स योजना के तहत यह शोध यात्रा प्रो. वैथीस्वरन और हैदराबाद विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो शोध उत्कृष्टता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस साझेदारी से हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों और संकाय को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे शोध उत्कृष्टता और नवाचार की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



