उप्र : अमेठी में युवती की गला काटकर हत्या

अमेठी (उप्र), अमेठी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में हुई, और शव बुधवार सुबह उसके घर के पास स्थित एक नहर के किनारे मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में एक युवती की गला काटकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर नहर के किनारे मिला है।

यह भी पढ़े : एचपीसीएल अधिकारी हत्याकांड : 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में मंगलवार रात अमिता नामक 24 वर्षीय एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि उसका शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक नहर के किनारे पाया गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button