वैशाख पूर्णिमा है वैश्विक शांति दिवस
इस वर्ष वैशाख पूर्णिमा आज रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो रही है, जो 1 मई, शुक्रवार की रात 10 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर वैशाख पूर्णिमा का व्रत व स्नान 1 मई, शुक्रवार को किया जाएगा।
शुभ योग
सिद्धि योग- सुबह से रात के 9 बजकर 13 मिनट तक प्रभावी रहेगा। यह योग जप, तप और ध्यान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके बाद व्यतिपात योग प्रारंभ होगा। स्वाति नक्षत्र 2 मई की सुबह 4 बजकर 35 मिनट तक रहेगा, जो आध्यात्मिक साधना के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है।
चंद्रोदय शाम
1 मई, शुक्रवार की शाम 6 बजकर 52 मिनट के आस-पास होगा।
स्नान मुहूर्त
श्रेष्ठ समय 1 मई, शुक्रवार सुबह 4 बजकर 15 से 4 बजकर 58 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त
1 मई, शुक्रवार की रात के 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



