भारत डायनामिक्स लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रारंभ
हैदराबाद, रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाला उद्यम भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने अपने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का उद्घाटन किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक बीडीएल की सभी इकाइयों और कार्यालयों में मनाया जाएगा।
इस वर्ष का विषय सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी है, जो सार्वजनिक और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में अखंडता, पारदर्शिता और जवाबदेही को बनाए रखने के लिए व्यक्तियों व संगठनों के सामूहिक कर्तव्य पर जोर देता है। बीडीएल में सप्ताहभर चलने वाले समारोह की शुरुआत सत्यनिष्ठा शपथ के साथ हुई, जिसमें बीडीएल की सभी इकाइयों और कार्यालयों भाग लिया।
यह भी पढ़ें… चक्रवात मोंथा: रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना में भारी बारिश से सतर्क रहने को कहा
सतर्कता और पारदर्शिता के प्रति बीडीएल की प्रतिबद्धता
बीडीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने सभी कर्मचारियों से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के एक हिस्से के रूप में नियोजित सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सतर्कता के महत्व पर जोर देने के लिए भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय सतर्कता आयोग के संदेश पढ़े गए। पूरे सप्ताह बी.डी.एल. अपने हितधारकों के बीच सतर्कता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
इसके तहत कर्मचारियों, उनके जीवनसाथी और स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन और पोस्टर बनाने जैसी प्रतियोगिताएं, नैतिक प्रथाओं और पारदर्शिता पर व्यावसायिक भागीदारों को संवेदनशील बनाने के लिए विक्रेता बैठक, समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सतर्कता जागरूकता फैलाने के लिए वॉकाथन, ग्राम सभा सतर्कता आयोजन, छोटी उम्र से ही ईमानदारी और जिम्मेदारी के मूल्यों को विकसित करने के लिए डीएवी स्कूल, भानूर के छात्रों के साथ संवादात्मक सत्र, बीडीएल के सतर्कता विभाग द्वारा कंपनी की नीतियों, प्रक्रियाओं और कंपनी के कर्मचारियों के लिए निवारक उपायों पर कार्यशालाएं और संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन पहलों के माध्यम से बीडीएल का उद्देश्य पारदर्शी और प्रगतिशील समाज में योगदान करते हुए अखंडता और जवाबदेही की अपनी संस्कृति को मजबूत करना है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



