राम राज्य बनाने का कल्याण सिंह का सपना अवश्य पूरा होगा : राजा सिंह
हैदराबाद, गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह को सच्चे राम भक्त बताते हुए राम राज्य स्थापित करने का कल्याण सिंह का सपना अवश्य पूरा होने का भरोसा जताया।धूलपेट स्थित गंगाबावली के समीप स्थापित कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद विधायक टी. राजा सिंह ने कल्याण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सिद्धांतों और दृढ़ संकल्प से भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान बनाई।
अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के दौरान उनके द्वारा लिया गया ऐतिहासिक निर्णय आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। राजा सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने खुलकर हिंदुत्व की राजनीति की, अयोध्या से विवाद ढांचे तोड़े जाने के समय कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री साहस का शौर्य का परिचय दिया।
समाजसेवा और जननायक के रूप में याद किए गए
राजा सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह ने हिन्दुत्व के साथ उत्तर-प्रदेश के विकास में भी काफी योगदान किया, राजस्थान के राज्यपाल रहने के दौरान कल्याण सिंह ने अपनी सूझबूझ से कई परेशानियां को टालने में भी सफलता प्राप्त की। लोध समाज के अध्यक्ष एम. महेश सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह समाज के गौरव थे। उन्होंने हमेशा वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया और समाज को एकजुट करने का काम किया। उनका सादा जीवन और स्पष्ट विचारधारा आज की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है।

महेश सिंह ने कहा कि वर्ष 1992 के दौरान कल्याण सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए धूलपेट पहुंचे थे, उस समय लोध समाज द्वारा सिक्कों से उनका तुलाभार किया गया था। कल्याण सिंह द्वारा समाज को एकजुट करने, हिन्दुओं की रक्षार्थ क्षत्रियों को डटे रहने के संदेश पर समाज आज भी यथावत अनुसरण करता है।गोशामहल के पार्षद पी. लाल सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह केवल एक नेता नहीं, बल्कि जननायक थे। उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया और आमजन की भावनाओं को प्राथमिकता दी।
धूलपेट में कल्याण सिंह की जयंती मनाई गई
पार्षद ने कहा कि धूलपेट जैसे क्षेत्रों में उनके विचार आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने कहा कि वे कल्याण सिंह की विचारधारा से प्रभावित होकर भी भाजपा में शामिल हुए थे।अवसर पर मंगलहाट पार्षद एम. शशिकला, पूर्व पार्षद जी. मुकेश सिंह, पूर्व पार्षद परमेश्वरी सिंह, रामराज सिंह, राजेश सिंह, देवी पहलवान, बलदेव सिंह, शैलेंद्र सिंह (स्वामी), अरविंद सिंह, बी. राजा सिंह, शिवा सिंह, जितेंद्र सिंह (रिलायंस स्कूल), अमरदीप सिंह, रविंदर सिंह, सोमराज सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजन में लोध बंधु संगठन के सुरेश सिंह, जे.डी. नितिन, संतोष सिंह, दिगंबर सिंह (डुग्गु सिंह), पवन सिंह, संकेश सिंह, दुर्गेश सिंह का योगदान रहा। जयंती कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



