विश्व मृदा दिवस मनाया गया

Ad

हैदराबाद, भारतीय मृदा एवं भू उपयोग सर्वेक्षण के हैदराबाद केंद्र द्वारा पी. एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, एन पी ए शिवरामपल्ली एवं प्रो. जयशंकर तेलंगाना स्टेट एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मृदा’ रखी गयी। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, किसानों और युवा शोधार्थियों को मृदा संरक्षण, मृदा उर्वरता और टिकाऊ खेती पद्धतियों के महत्व के प्रति जागरूक बनाना था।

पी. एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, एन पी ए शिवरामपल्ली में कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय अध्यक्ष संजय ए. ढाले, मृदा सर्वेक्षण अधिकारी के संबोधन से हुई। इसमें बढ़ते भूमि क्षरण, मृदा में कार्बनिक पदार्थों की कमी, अनियंत्रित रासायनिक उर्वरक उपयोग तथा जलवायु परिवर्तन के कारण मिट्टी की गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभावों को विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ मिट्टी फसल उत्पादन के साथ-साथ जल संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

संपूर्ण शिक्षा एवं मृदा संरक्षण पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर किया योगदान

केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के अंतर्गत रखी गयी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने ‘स्वस्थ मृदा स्वस्थ जीवन’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में अपना रचनात्मक प्रदर्शन किया। निबंध लेखन एवं क्विज़ प्रतियोगिता में भी केवी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में पर्यावरण एवं मृदा संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को विकसित करते हैं।

प्रो. जयशंकर तेलंगाना स्टेट एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को मृदा परीक्षण की प्रक्रिया, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व, फसल चक्र, हरी खाद और जैविक खाद जैसे टिकाऊ उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। यूनिवर्सिटी के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विद्यावाचस्पति शोधार्थियों ने कार्यक्रम के अंतर्गत रखी गयी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Ad

कार्यक्रम के अंत में सलूसी केंद्र के अधिकारियों ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार प्रदान किए। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं ने शपथ ली तथा किसानों एवं आस पास के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात कार्यालय केअधिकारी एवं कर्मचारी वटटी नागुलापल्ली गाँव में गए, जहाँ पहले से किसान विश्व मृदा दिवस मनाने के लिए एकत्रित थे।

किसानों को मृदा संरक्षण पर जागरूक करने का सफल कार्यक्रम

गाँव में किसानों के सामने सर्वप्रथम कार्यालय अध्यक्ष संजय अ. ढाले, मृदा सर्वेक्षण अधिकारी ने मृदा से संबंधित अपना वाचन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात पी. श्रीकांत, जेसीए ने किसानों को तेलुगु भाषा में मृदा दिवस के बारे में बताते हुए शहरों की मृदा को किस प्रकार से संरक्षित कर सकते हैं, इसके बारे में बताया। कार्यक्रम में किसानों का स्वागत कार्यालय अध्यक्ष द्वारा शॉल ओढ़ाकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वाई. सुरेश कुमार, सहायक मृदा सर्वेक्षण अधिकारी, कर्मवीर, हर्षल बोलके, अमोल शिंदे, मोहित पाशा, एस के कुमावत, सुरमा नियोगी, रोहित ए पी, काव्या उमेश, चेतना बनसोडे, श्रीनिवास प्रसाद एल, सहायक क्षेत्र अधिकारी तथा नगेन्द्र वी, सहायक तकनीकी अधिकारी ने कार्यक्रम के प्रबंधन में सहयोग दिया तथा बी, रमावती, एन. रवि प्रसाद रेड्डी, जी. पवन, विकास गुसाई, नितिन लोंढे, संदीप बंसल, दिलीप कुमार, कुमार कृष्ण कन्हैया आदि की सहभागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button