तेरी याद
तेरी याद
दिल को मथ रही
तेरी आवाज़
वे बातें
जो अरमां जगाती थीं
उदास राहों को
रौशन कर जाती थीं
दिल को तेरे होने का
एहसास दिला जाती थी
ये दिल फिर उदास है
तेरी यादों का साथ है
यूं लगता है
तू कहीं आस-पास है
मेरी ज़िंदगी से बावस्ता
खूबसूरत एहसास है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



