चंद्रबाबू नायडू पर पोस्ट को लेकर वाईएसआरसीपी पदाधिकारी हिरासत में

अमरावती, आंध्र प्रदेश पुलिस ने बुधवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की मीडिया शाखा के महासचिव श्रीहरी पुडी को मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के संबंध में हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, पुडी को चित्तूर जिले के कुप्पम ले जाया जा रहा है, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम उन्हें सोशल मीडिया मामले में लेकर आ रहे हैं। वह हमारे साथ हैं।” उन्होंने बताया कि पुडी को बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ी राजनीतिक तनातनी

इस बीच, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पुडी को ‘गैरकानूनी’ तरीके से हिरासत में लिया, जब वह पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के आवास से लौट रहे थे।रेड्डी का आवास गुंटूर जिले के ताडेपल्ली गांव में स्थित है। पार्टी की एक प्रेस विज्ञप्ति में पुडी की ‘गैरकानूनी गिरफ्तारी’ की निंदा करते हुए कहा गया है, ‘‘हिरासत के दौरान पुलिस ने उनका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और नागरिक स्वतंत्रता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।’’

पुडी, वाई एस जगनमोहन रेड्डी के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनके मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) रह चुके हैं। (भाषा )

यह भी पढ़े वेनेजुएला के राष्टूपति पद का चुनाव लड़ सकता हूं : ट्रंप ने मजाक में कहा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button