युद्धवीर स्मारक पुरस्कार समारोह आज 30 अप्रैल को

हैदराबाद, युद्धवीर फाउण्डेशन के 33वें स्मारक पुरस्कार का आयोजन 30 अप्रैल को शाम 4.30 बजे लकड़ी का पुल स्थित एफटीसीसीआई के केएलएन प्रसाद सभागार में किया जाएगा। समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला प्रख्यात पैलिएटिव केयर विशेषज्ञ डॉ. गायत्री पालाट को युद्धवीर स्मारक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। उन्हें यह सम्मान मरीजों की पीड़ा कम करने और पैलिएटिव केयर क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।

युद्धवीर फाउंडेशन द्वारा डेली हिन्दी मिलाप के संस्थापक युद्धवीर जी की स्मृति में आयोजित किये जाने वाले पुरस्कार समारोह में राज्यपाल शिवकुमार शुक्ला के अलावा पुरस्कार गृहिता डॉ. गायत्री पालाट एवं युद्धवीर फाउण्डेशन के ट्रस्टी तथा अन्य गणमान्य लोग भाग लेंगे। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये की नकद राशि शामिल है। यह पुरस्कार हर साल 30 अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानी और हिन्दी मिलाप के संस्थापक युद्धवीर जी की स्मृति में दिया जाता है।

फाउंडेशन का उद्देश्य समाज सेवा, राष्ट्रीय एकता और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है। इस साल की पुरस्कार ग्रहिता डॉ. पालाट ने देश में पैलिएटिव केयर को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने हैदराबाद और तेलंगाना में इस क्षेत्र के विस्तार, नीतिगत सुधारों और चिकित्सा शिक्षा में अहम योगदान दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले यह सम्मान कई प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया जा चुका है, जिनमें पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं।

युद्धवीर होली प्रतियोगिता के विजेता भी होंगे सम्मानित

इस समारोह में युद्धवीर स्मारक होली प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। 40 से अधिक वर्ष की आयु वर्ग के लिए कहानी प्रतियोगिता में रेखा शाह आरबी को प्रथम, शैलजा भट्टड़ को द्वितीय, 16 से 40 वर्ष तक की आयु वर्ग में कहानी के लिए देवेंद्रराज सुथार को प्रथम मारोति दत्ता गंगासागरे को द्वितीय, 40 से अधिक आयु वर्ग में कविता प्रतियोगिता के लिए हर्षलता दूधोडिया को प्रथम, विजय सिंह नाहटा को द्वितीय, 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग की कविता प्रतियोगिता में अक्षय तीखे को प्रथम, प्रीति जैन को द्वितीय, व्यंग्य के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में विनोद विक्की को प्रथम, विजय मिश्रा अमित को द्वितीय, 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग में व्यंग्य के लिए रितिका बत्रा को प्रथम और डॉक्टर सौरभ जैन को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… पैलीएटिव केयर की अग्रदूत डॉ. गायत्री पालाट को युद्धवीर पुरस्कार

आलेख प्रतियोगिता में 40 से अधिक आयु वर्ग के लिए डॉक्टर सुरेश कुमार मिश्रा को प्रथम, योजना देशपांडे को द्वितीय, 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग की लेख प्रतियोगिता के लिए भलगट अक्षय जैन को प्रथम और प्रणव अग्रवाल को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button