उत्साह के साथ मनाया गया 327वाँ खालसा साजना दिवस

हैदराबाद, सिख समुदाय द्वारा मंगलवार को अमीरपेट स्थित गुरुद्वारा साहिब में 327वाँ खालसा साजना दिवस (खालसा स्थापना दिवस) बड़े ही हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ भव्यता से मनाया गया।

अमीरपेट स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंहजी स्पोर्टस प्लेग्राउंड में गुरुद्वारा साहिब अमीरपेट प्रबंधक समिति के तत्वावधान में विशाल दीवान (जनसभा) में एकत्रित हुए। जनसभा में देश व विदेश के विभिन्न हिस्सों से विशेष रूप से आमंत्रित प्रसिद्ध रागी जत्थों भाई एस. गुरदेव सिंह (ऑस्ट्रेलिया), ज्ञानी गगनदीप सिंह (पटना साहिब), भाई एस. मनप्रीत सिंह (दिल्ली), भाई वीर सिंह (हैदराबाद) और अन्य प्रतिष्ठित रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन और उपदेश प्रस्तुत किए।

इन उपदेशों में हमारे दैनिक जीवन में उच्च मानवीय मूल्यों को अपनाने पर ज़ोर देते हुए बताया गया कि खालसा पंथ की स्थापना कैसे हुई थी। उपदेशकों ने श्रद्धालुओं से श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी की राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारा और पूरी मानवता के लिए शांति का संदेश देने वाली शिक्षाओं का पालन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें… गुरु नानक संस्थान ने मनायी रजत जयंती

गुरुद्वारा समिति ने श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत

कार्यक्रम में आने वाले हजारों सिख बंधुओं का स्वागत गुरुद्वारा साहिब अमीरपेट प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एस. दर्शन सिंह और महासचिव एस. सुरेंद्र सिंह ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। सभा समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा तैयार पारंपरिक गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

शाम को रंगारंग नगर कीर्तन (शोभायात्रा) गुरुद्वारा साहिब अमीरपेट से निकाला गया, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी को सुंदर ढंग से सजाए गए वाहन पर आरूढ़ कर, इसके पीछे निशान साहिब (ध्वजवाहक) पुरुषों, महिलाओं और युवाओं के कीर्तनी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन प्रस्तुत किए गए। यह शोभायात्रा ग्रीनलैंड्स, बेगमपेट और पंजागुट्टा जैसे मुख्य मार्गों से गुज़रते हुए शाम को वापस गुरुद्वारा साहिब लौट आई।

नगर कीर्तन मे विशेष आकर्षण युवाओं द्वारा हैरतअंगेज गटका मार्शल आर्ट का प्रदर्शन रहा। उन्होंने अपने बिना धार वाले हथियारों, कृपाणों और तलवारों के साथ असाधारण करतब दिखाए, जिससे शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर आने-जाने वाले लोग मंत्रमुग्ध हो गए। शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं व राहगीरों को कड़ा प्रसाद, चाय तथा शीतल पेय वितरित किया गया। वैशाखी रेन सबाई कीर्तन दरबार (रात्रि कालीन सभा) बुधवार को रात 9 बजे से 1:30 बजे के बीच श्री गुरु गोबिंद सिंहजी स्पोर्ट्स प्लेग्राउंड, अमीरपेट में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित रागी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन प्रस्तुत किए जाएँगे। समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से इसका लाभ लेने का आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button