जीएचएमसी-एमएमसी: 30 अप्रैल तक जारी रहेगी अर्ली बर्ड योजना

हैदराबाद, जीएचएमसी और एमएमसी के अधिकारियों ने संपत्ति करदाताओं से अनुरोध किया है कि वे अर्ली बर्ड योजना से लाभ उठाते हुए संपत्ति कर दाखिल कर 5 प्रतिशत छूट प्राप्त करें। जीएचएमसी और मल्काजगिरी नगर निगम ने अलग-अलग विज्ञप्तियों में संपत्ति करदाताओं से अनुरोध किया कि वह वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर पर 5 की छूट की अर्ली बर्ड योजना का लाभ उठाएँ।

यह योजना 30 अप्रैल तक लागू रहेगी। नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वह पिछले वर्षों के सभी बकाया का पूर्ण भुगतान करें, ताकि नई छूट के पात्र बन सकें। जीएचएमसी और एमएमसी के करदाता माई क्योर मोबाइल ऐप, मीसेवा केंद्र के अलावा संबंधित निगमों की वेबसाइट तथा सिटीजन सर्विस सेंटर पर भी कर अदा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें… पंजागुट्टा थाने में ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट को लेकर हंगामा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button