जेसीआई बंजारा की 43वीं चार्टर नाइट आयोजित

हैदराबाद, जेसीआई बंजारा हैदराबाद द्वारा 43वीं चार्टर नाइट ड्रामारामा का आयोजन दि पार्क, सोमाजीगुड़ा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर झुनझुनवाला उपस्थित थे।
प्रेस विज्ञप्ति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन 12 के अध्यक्ष चतुर्वेदी वुटुकुरु और जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक पीआर और मार्पेटिंग किरण बंटू ने भाग लिया। अवसर पर जेसीआई के पूर्व कार्यकारी उपाध्यक्ष, जेसीआई सीनेटर आर. सुनील कुमार ने मुख्य भाषण दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चैप्टर बर्थडे सेलिब्रेशन था।
दसमें विनय अपर्णा मेहता, पीपी सूर्यकमल रितु गुप्ता, सुधीर मीनाक्षी भुरारिया, श्याम भारती हरकुट, राजकुमार चेतना कचरला, प्रशांत रीमा मेहता, पंकज पूनम सारड़ा, कृष्ण कुमार नम्रता बल्दवा, जीत सोनी भट्ट, गोविंद अरुणा डालिया, दिलीप सुनीता कोठारी, दिलीप अनुराधा चितलांग्या, गोविंद माधुरी कांकाणी, अल्पेश कानूनगो, अभिषेक सोनिया भक्कड़ तथा वृजेश अनुराधा शाह उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… जेसीआई बंजारा हैदराबाद व बंजारा हैदराबाद ट्रस्ट ने वितरित किए कृत्रिम अंग
ड्रामारामा में पुरस्कार, नेतृत्व और रचनात्मक प्रस्तुतियाँ
ड्रामारामा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। औपचारिक सत्र की मेजबानी अंशुल अग्रवाल और तफप्ति बहेती ने मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में की। मनोरंजन सत्र का नेतृत्व रोहित काबरा और अक्षय मनियार ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष सर्वेश मालानी, महिला सशक्तिकरण विंग की चेयरपर्सन भगवती मालानी और सचिव विकास मेहता ने किया। सलाहकार प्रशांत मेहता और गोविंद दलियाने समर्थन प्रदान किया। थीम आधारित नाट्य प्रस्तुतियों के परिणामों का मूल्यांकन और घोषणा जेसीआरटी आकर्षण बेलाने और मीनाक्षी भुरारिया ने की। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
अवसर पर ऋषभ राजेश सोमानी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर झुनझुन वाला द्वारा उत्कृष्ट युवा उद्यमी पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट नेतृत्व और प्रदर्शन के लिए अभिषेक सोनिया भक्कड़ को कमलपात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जेसीआई सीनेटर सुनील कुमार ने जेसीआई बंजारा हैदराबाद की उल्लेखनीय 43 साल की विरासत, सराहनीय सेवा परियोजनाओं और अध्याय में नई भावना को शामिल करने के लिए प्रशंसा की।
अंकुर झुनझुनवाला ने जेसीआई बंजारा हैदराबाद की प्रॉजेक्ट 365-लिम्ब्स फॉर लाइफ, बंजारा फिटनेस स्क्वाड, महिला सशक्तिकरण विंग के वर्षभर चलने वाले कार्यक्रम संभव सहित अन्य गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने जेसीआई बंजारा हैदराबाद में शामिल होने वाले 6 जोड़ों को सदस्य की शपथ दिलाई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



