आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल: राघव चड्ढा

Ad

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में फूट की खबरें तो पहले से आ रही थीं लेकिन अब पार्टी टूटने भी लगी है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। पंजाब से राज्यसभा सांसद चड्ढा ने यह भी कहा कि उनके साथ-साथ दो तिहाई से ज्यादा राज्यसभा सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “हमने यह फैसला किया है कि राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते हम भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।”

दरअसल, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप और राघव चड्ढा के बीच महीनों से तनाव चल रहा था। ऐसे में आइए नजर डालते हैं कि दो तिहाई से ज्यादा सदस्यों के आप छोड़ने के बाद केजरीवाल की पार्टी के राज्यसभा मे कितने सदस्य रह जाएंगे?

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कितने सदस्य?

फिलहाल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सदस्य हैं। इनमें-

  1. राघव चड्ढा
  2. संजय सिंह
  3. स्वाति मालीवाल
  4. हरभजन सिंह
  5. राजिंदर गुप्ता
  6. विक्रमजीत साहनी
  7. नारायण दास गुप्ता
  8. अशोक कुमार मित्तल
  9. संदीप पाठक
  10. और संत बलबीर सिंह शामिल हैं।

किसने-किसने छोड़ी आप की राज्यसभा सदस्यता?

राघव चड्ढा ने कहा, “राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से ज्यादा इस मामले में हमारे साथ हैं। उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं। उनमें से 3 आपके सामने यहां मौजूद हैं। हमारे अलावा, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हैं।”

इस तरह अगर देखा जाए तो राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल और संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसके अलावा राघव चड्ढा ने हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल का नाम लिया। इस तरह से आम आदमी पार्टी के कुल 7 राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

राज्यसभा में आप की कितनी रह जाएगी ताकत?

इन सात सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल तीन सदस्य ही रह जाएंगे।

इनमें-

  • संजय सिंह
  • नारायण दास गुप्ता
  • और संत बलबीर सिंह शामिल हैं।

लोकसभा में कितने सदस्य?

आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसदों की अगर बात की जाए तो यहां सदस्यों की संख्या तीन है। इनमें- 

  1. राज कुमार चब्बेवाल
  2. गुरमीत सिंह मीत हायेर
  3. और मलविंदर सिंह कंग शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button