सीआरपीएफ प्रतिष्ठान पर हमला : एनआईए ने आरोपी के दो घर जब्त किए
श्रीनगर, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक प्रतिष्ठान पर हुए हमले में शामिल एक आरोपी के दो मकानों को बुधवार को अपने कब्जे में ले लिया।
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की एक टीम ने पुलवामा जिले के लेथपोरा में फैयाज अहमद माग्रे के दो मकानों को अपने कब्जे में ले लिया।
माग्रे पर 2017 में लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र पर हुए फिदायीन हमले में शामिल होने का आरोप है, जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी भी मारे गए थे। एनआईए ने यह कार्रवाई जम्मू स्थित एनआईए अदालत द्वारा इस वर्ष पांच मार्च को पारित आदेश के आधार पर की। (भाषा)
यह भी पढे़: एनआईए ने ली श्रीनगर में संदिग्ध के आवास की तलाशी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






