नवकार धाम जैन मंदिर में लाभार्थियों का किया गया सम्मान
हैदराबाद, नवकार धाम जैन मंदिर, कुलपाकजी में चंद्रयशविजयजी म.सा., तीर्थ सुन्दर विजयजी म.सा., अभिनंदनचंद्र सागरजी म.सा. आदि ठाणा के सान्निध्य में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न अनुष्ठानों के साथ लाभार्थियों का सम्मान किया गया।
श्री बहत शांति स्नात्र महापूजन के लाभार्थी शांतीलाल लुकचंद रिखबचंद पारख परीवार, गुरुदेव को प्रतिष्ठा में पधारने की विनती के लाभार्थी हर्षकुमार मुणोत परिवार, भंडार पूरणे के लाभार्थी प्रकाश राजू भंडारी (विजयवाड़ा), थापारो के लाभार्थी घेवरचंद जबेरचंद परीवार, थाली डंका के लाभार्थी नितिन भाई, पहली पूजा के लाभार्थी माणकचंद पंकज बरलोटा परिवक्षर, मंगलमूर्ति प्रथम के लाभार्थी कमलेश कुमार राकेश कुमार बागरा, मंगल मूर्ति दूसरी के लाभार्थी धनपतराज जवाहरमल, महावीर पेपर मार्ट, मंगल मूर्ति तीसरी के लाभार्थी मोतीलाल कटारिया परिवार थे।
यह भी पढ़ें… सिकंदराबाद में महेश कन्वेंशन का भव्य उद्घाटन
श्रंगार चौकी अनुष्ठानों के लाभार्थियों का उल्लेख
श्रंगार चौकी प्रथम का लाभ केशरीमल सुरेन्द्र सौधर्म भंडारी परिवार ने, श्रंगार चौकी दूसरी कलश का लाभ पन्नालाल गौतमचंद कवाड़ परिवार ने, श्रंगार चौकी तीसरी कलश का लाभ केसरीमल सुरेन्द्र सौधर्म भंडारी ने लिया। ध्वजादंड का लाभ रमेशलाल संजय कुमार प्रशांत कोचेटा परिवार ने, मोबण का लाभ सरस्वती बाई, मोतीलाल कटारिया परिवार ने लिया। भूमि दाता परिवार के सदस्यों का सम्मान किया गया।
अवसर पर जयजिनेंद्र के लाभार्थी, नवकार धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन हर्षकुमार मुणोत, वाइस चेयरमैन बाबूलाल कांकरिया, जे. पारसमल कटारिया, कोषाध्यक्ष प्रशांत कोचेटा, संयोजक, सहसंयोजक सदस्यों का सम्मान किया गया। विशेष सम्मान फले चुदंडी के लाभार्थी गुमानमल, मीनाराज गौतमराज श्रीश्रीमाल परिवार का गाजे-बाजे के साथ सम्मान किया गया। आज के ध्वजा लाभार्थी सरस्वती बाई मोतीलाल संजय सचिन शीतल कटारिया परिवार ने ध्वजा चढ़ाई।
प्रतिष्ठा के तिलक लाभार्थी हर्ष कुमार रतनलाल मुणोत, माला के लाभार्थी महेंद्र कुमार शांतिलाल मुणोत, साफा चुनरी के लाभार्थी प्रशांत रमेशलाल कोचेटा, श्रीफल के लाभार्थी संजय कुमार रमेशलाल कोचेटा परिवार, स्मृति चिह्न के लाभार्थी धर्मेंद्र कुमार शांतिलाल मुणोत परिवार का सम्मान किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





