श्री श्री एस एस जैन स्कूल भवन निर्माण का निर्णय
हैदराबाद, श्री श्री एस एस जैन सोसाइटी व श्री भेरूलाल रांका एस एस जैन स्कूल की कार्यकारिणी सभा आज अध्यक्ष पारसमल रांका की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर संपन्न हुई।
सभा में अनेक विषयों पर चर्चा कर विद्यालय के लिए स्कूल प्रांगण में भवन बनाने का निर्णय लिया गया। भवन का कार्य अति शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। संस्था के कोषाध्यक्ष गौतमचंद श्रीश्रीमाल को कोरा संघ के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर उनका स्वागत किया गया। संस्था के वरिष्ठ ट्रस्टी सम्पतराज मुणोत को श्रद्धांजलि दी गई।
यह भी पढ़ें… किसानों के लिए निःशुल्क गोबर वितरण कार्यक्रम आरंभ
अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक शेरमल बोहरा, महामंत्री गौतमचंद गुगलिया, कोषाध्यक्ष गौतमचंद श्रीश्रीमाल, कार्यकारिणी सदस्य पारसमल कोठारी, मोहनलाल मुनोत, सुशील बोहरा, सुरेशचंद चोरड़िया, सज्जनराज गुगलिया, व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





