पूजा पाठ पूजाघर का जल होता है अमृत समान

अक्सर घर के पूजा-स्थल में जल से भरा लोटा रखा रहता है। मान्यता है कि जिस तरह इंसान खाना खाने के बाद पानी पीता है, ठीक उसी तरह ये जल इस बात का प्रतीक है कि भगवान को भोग अर्पित करने के साथ जल भी अर्पित कर रहे हैं, जिससे वो भोग के साथ जल भी ग्रहण कर सकें। दरअसल यह बात हमारे शास्त्रों में भी लिखी है कि पूजा के स्थान पर हमेशा जल का लोटा रखने से घर में समृद्धि बनी रहती है। यदि पूजा के स्थान में तांबे के बर्तन में जल रखते हैं तो यह ज्यादा शुभमाना जाता है।

लोगों की मान्यता यह भी है कि पूजा-स्थान पर जल रखने से व्यक्ति की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और घर में ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतिष के अनुसार, पूजा घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ होता है। जिस वजह से इन सबका असर पानी में पड़ने लगता है और इस जल का घर में छिड़काव करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि धार्मिक स्थलों के जल को अमृत माना जाता है। इस जल को नियमित रूप से बदलते रहें। जल रखने के लिए तांबे का बर्तन सबसे ज्यादा शुभ होता है।

पूजा के बाद आचमन जल का महत्व और उसका आध्यात्मिक असर

ऐसी मान्यता है कि जब भी पूजा के बाद आरती समाप्त होती है तब उसका आचमन जल से ही किया जाता है। ऐसा करने का कारण यह है कि जल की पूजा वरुण देव के रूप में होती है और वही दुनिया की हर एक वस्तु की रक्षा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार कोई भी पूजा-आरती बिना आचमन के अधूरी मानी जाती है। इसीलिए मंदिर में जल का लोटा रखा जाता है जिससे आरती संपन्न होने के बाद जल से आचमन किया जा सके। पूजा छोड़कर बीच में न जाना पड़े और वहां रखे जल से ही पूजा संपन्न हो सके।

यह भी पढ़े : धरती का बैकुंठ है बद्रीनाथ धाम

पूजा घर में रखे जल में तुलसी की कुछ पत्तियां डालकर रखी जाती हैं जिससे यह जल और ज्यादा पवित्र हो जाता है। यह जल किसी पवित्र नदी का जल भी हो सकता है, जो पूजा स्थल को शुद्ध रख सकता है। मान्यता है कि पूजा के स्थान पर रखे जल की ओर सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिसका संचार आस-पास के वातावरण में भी होने लगता है, जो मन को शांत करने में मदद करती है। इस जल में पवित्र नदियों का जल भी मिलाना शुभ माना जाता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button