कानपुर में दो डंपर की आपस में टक्कर के कारण दो भाइयों की मौत

कानपुर (उप्र), कानपुर में शनिवार सुबह दो डंपर की आपस में टक्कर के कारण दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब छह बजे नौबस्ता बाईपास फ्लाईओवर पर हुई जब रेत से लदे डंपर चालक को कथित तौर पर झपकी आ गई और वह सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (नौबस्ता) रंजीत कुमार ने बताया कि हादसा इतना भीषण था टक्कर मारने वाले डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जालौन जिले के निवासी कमलकांत (27) और उनका छोटा भाई दीपक (25) उसमें फंस गए।करीब तीन घंटे तक चले बचाव अभियान में पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया और दोनों वाहनों को अलग करने के लिए क्रेन मंगाई गई।

यह भी पढ़े : महोबा में दर्दनाक हादसा: बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत

पुलिस ने बताया कि दोनों को लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के कारण इस मार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button