खरतरगच्छ चातुर्मास की तैयारियों पर दादावाड़ी में अहम चर्चा
हैदराबाद, खरतरगच्छाधिपति आचार्य मणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. के सान्निध्य में कारवान स्थित जिनकुशल दादावाड़ी में आयोजित होने वाले संघ शास्ता चातुर्मास की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।
प्रमुख संयोजक कुशलराज कांकरिया के नेतृत्व में जिनकुशल दादावाड़ी में कोर कमेटी, मार्गदर्शक मंडल एवं खरतर श्री संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। अवसर पर चातुर्मास से संबंधित कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी से 16 मई को सूरत यात्रा में भाग लेना का आग्रह भी किया गया। बैठक में बताया गया कि आचार्यश्री के सान्निध्य में सूरत में चातुर्मास की रुपरेखा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें… श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया शासन स्थापना दिवस
बैठक में अमरचंद श्रीश्रीमाल, पन्नालाल नाहटा, प्रणीत सिंघवी, अशोक कटारिया, शील कुमार खिवसरा, राजेश पोकरणा, प्रवीण नाहटा आदि ने भाग लिया। चातुर्मास में साधार्मिक भक्ति के लाभार्थी खरतरगच्छ श्रीसंघ, फीलखाना के मार्गदर्शक मंडल एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। मार्गदर्शक मंडल के मोतिलाल ललवाणी, चुन्नीलाल संकलेचा, अध्यक्ष रायचंद छाजेड़, महासचिव ओमप्रकाश हुड़िया, कोषाध्यक्ष कांतिलाल संकलेचा, सहसचिव किशोर कटारिया संघवी, प्रचार-प्रसार मंत्री विक्रम सिंह ढढ्ढा, सलाहकार हस्तीमल हुंडिया का बहुमान किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



