सुल्तान बाजार में श्री सनातन धर्म संस्कृति संस्कार शिविर आरंभ
हैदराबाद, श्री सनातन धर्म संस्कृति संस्कार शिविर सुल्तान बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में भव्यता से आरंभ हुआ।
मंदिर के हॉल में शिविर का उद्घाटन समाजसेवी गोपाल मंजू बल्दवा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अवसर पर समाजसेविका कलावती जाजू उपस्थित थीं। शिविर संचालक राधेश्याम राठी, श्यामलता नावंदर ने बताया कि बालक-बालिकाओं ने पहले ललाट पर तिलक लगाकर मंदिर में दर्शन किये।
यह भी पढ़ें… श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया शासन स्थापना दिवस
तत्पश्चात दैनिक श्लोक, हनुमान चालीसा, दैनिक जीवन की दिनचर्या, व्यावहारिक ज्ञान की बातों के साथ योग प्राणायाम व खेलों में भाग लिया। अवसर पर शिविर सहयोगी रेखा राठी, ललिता सोनी, माया सांखला, रसिका कालिया, मोहिनी राठी, राजेश तोष्णीवाल व बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



