लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित

हैदराबाद, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 के 12वें संस्करण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस नागरिक केंद्रित प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है।

आयोग के मीडिया एवं संचार उप निदेशक जैमिनी कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। मानवाधिकार पर आधारित फिल्में हिन्दी, अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में बनाई जा सकती हैं बशर्ते उनमें अंग्रेजी सबटाइटल अनिवार्य रूप से दिए गए हों। फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट निर्धारित है।

यह भी पढ़ें… एआई सहायक करेंगे रेल यात्रियों का मार्गर्शन

आयोग द्वारा शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम जनता से अपील की गई है कि वे इस प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लें। प्रथम पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 1.5 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जूरी की सिफारिश पर चार फिल्मों को विशेष प्रमाण पत्र के साथ 50,000 रुपये प्रति फिल्म का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जा सकता है। इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 30 जून तक [email protected] के माध्यम से ऑनलाइन भेज सकते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button