बिहार में मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, मंत्री पद की रेस में ये नाम शामिल

बिहार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होगा। दोपहर 12:10 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में NDA के कुल 27 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। जिनको मंत्री बनाया जाएगा, उनकी लिस्ट सामने आई है। बीजेपी ने अपना 16 (15 मंत्री+CM) का कोटा पूरा कर लिया है। बीजेपी कोटे से जो पहली बार मंत्री बनेंगे, उनमें नंदकिशोर राम, मिथिलेश तिवारी, इंजीनियर शैलेंद्र कुमार और रामचंद्र प्रसाद हैंI

बीजेपी से मंत्री-

  1. विजय कुमार सिन्हा 
  2. दिलीप जायसवाल 
  3. राम कृपाल यादव
  4. नीतीश  मिश्रा
  5. मिथलेश तिवारी 
  6. केदार गुप्ता
  7. रमा निषाद 
  8. प्रमोद चंद्रवंशी 
  9. लखेन्द्र पासवान
  10. संजय टाइगर
  11. इं कुमार शैलेन्द्र
  12. रामचंद्र प्रसाद
  13. नंदकिशोर राम
  14. श्रेयसी सिंह
  15. अरुण शंकर प्रसाद

वहीं, जेडीयू के मंत्रियों की संख्या 15 (13+2 डिप्टी सीएम) हुई। जेडीयू के कोटे से 1 मंत्री पद अभी बचा है। JDU कोटे से जो पहली बार मंत्री बनेंगे उनमें निशांत कुमार, श्वेता गुप्ता और बुलो मंडल हैं।

जेडीयू कोटे से मंत्री-

  1. श्रवण कुमार 
  2. अशोक चौधरी
  3. लेसी सिंह 
  4. मदन सहनी
  5. जमा खां
  6. सुनील कुमार
  7. शीला मंडल 
  8. रत्नेश सदा 
  9. बुलो मंडल 
  10. भगवान सिंह कुशवाहा 
  11. दामोदर रावत 
  12. निशांत कुमार
  13. स्वेता गुप्ता

जेडीयू कोटे से मंत्री

LJP(R) कोटे से मंत्री

  1. संजय पासवान
  2. संजय सिंह

HAM कोटे से मंत्री

  1. संतोष सुमन

RLM कोटे से मंत्री

  1. दीपक प्रकाश

आज गांधी मैदान में 27 मंत्री शपथ लेंगे। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ केवल दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने शपथ ली थी। इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि बीजेपी और जेडीयू के बीच मंत्री पद का बंटवारा बराबर-बराबर होगा। चर्चा थी कि आज बीजेपी से 12, जदयू से 11, एलजेपी (आर) से 2, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। 6 मत्रियों की सीटें अभी खाली रखी जाएगी। बिहार में विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं।

पीएम मोदी का मेगा रोड शो

शपथ ग्रहण के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित NDA के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी का एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक मेगा रोड शो होगा। बुधवार शाम अमित शाह पटना पहुंचे। अमित शाह हवाई अड्डे से एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी और NDA के कई नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह रात में वहीं ठहरे। रास्ते में, अमित शाह ने पटना हवाई अड्डे से एक किलोमीटर दूर राजबंसी नगर इलाके में स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे। आज को होने वाले समारोह के लिए पटना पहुंचने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं। नितिन नवीन पिछले वर्ष दिसंबर में पार्टी का शीर्ष पद संभालने तक राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री थे।(भाषा)

यह भी पढ़ेकिशन रेड्डी ने लिया नामपल्ली रेलवे स्टेशन विकास कार्यों का जायजा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button