सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : दामोदर

हैदराबाद, स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने प्रतिबद्ध कदम उठा रही है। प्राथमिक स्तर से लेकर सुपर स्पेशालिटी स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। हमने इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में 18,000 पदों को भरने का बीड़ा उठाया है।

दामोदर राजनरसिम्हा ने संगारेड्डी में प्रजा पालना- प्रगति प्रणालिका के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा कि चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 18,000 पदों पर नियुक्तियाँ की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखते हुए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गति दे रही है। इसी क्रम में बहुउद्देशीय एएनएम और नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसके परिणाम शीघ्र ही घोषित किए जाएँगे। राज्य सरकार महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और बुजुर्गों के सर्वांगीण उत्थान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। आँगनवाड़ियों और बाल कल्याण केंद्रों की सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को सरकार मुख्य जिम्मेदारी मानती है। इन केंद्रों के आधुनिकीकरण के लिए सीएसआर निधि का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद मेट्रो के लिए केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले मुख्यमंत्री रेवंत

आँगनवाड़ियों के माध्यम से गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बच्चों को संपूर्ण पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें राशन वितरण से लेकर पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, टीकाकरण और नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच जैसी अनिवार्य सुविधाएँ शामिल हैं। हम आँगनवाड़ी केंद्रों के लिए स्थायी भवन निर्माण और रिक्त पदों को भरने के लिए काम करेंगे। दामोदर राजनरसिम्हा ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बाल गृहों के बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बात का उनकी समस्याओं के बारे में जाना। मंत्री ने बाल गृहों में तत्काल आरओ प्लांट स्थापित करने का आदेश दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button