ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पर प्रधानमंत्री मोदी ने बदली अपनी ‘डीपी’

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरा होने पर बृहस्पतिवार को अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर ‘डिस्प्ले पिक्चर’ (डीपी) बदल दी। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर मोदी के प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर काली पृष्ठभूमि पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा हुआ चित्र लगाया गया है। इस चित्र में तिरंगा है और अंग्रेजी में लिखे ‘सिंदूर’ शब्द के एक ‘ओ’ अक्षर में सिंदूर भरा हुआ दिखाया गया है, जो विवाहित हिंदू महिलाओं का प्रतीक है।

ऑपरेशन सिंदूर को तीनों रक्षा बलों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ पश्चिमी सीमा पर सात से 10 मई, 2025 तक पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंप्रधानमंत्रीकवादी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए अंजाम दिया गया था। यह अभियान 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे।

ऑपरेशन सिंदूर : गृह मंत्री ने देश के सशस्त्र बलों के अद्वितीय पराक्रम को सलाम किया

पूरा हिंदुस्तान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट किया है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों को हमारे सशस्त्र बलों की अचूक प्रहार क्षमता की याद दिलाता रहेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत का एक ऐतिहासिक अभियान है, जो हमेशा हमारे दुश्मनों को हमारे सशस्त्र बलों की अचूक प्रहार क्षमता की याद दिलाता रहेगा।”

“इतिहास इस दिन को हमारी सशस्त्र सेनाओं की सटीक मारक क्षमता, हमारी एजेंसियों की पैनी खुफिया जानकारी और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के उस दिन के रूप में याद रखेगा, जब ये सभी एकजुट होकर सीमा पार मौजूद आतंकवाद के हर उस ठिकाने को नेस्तनाबूद करने के लिए उठ खड़े हुए थे, जिसने पहलगाम में हमारे नागरिकों पर अपनी काली छाया डालने का दुस्साहस किया था।”

‘नया भारत’ पूरी सटीकता, शक्ति और आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’

अमित शाह ने कहा कि यह दिन हमारे दुश्मनों के लिए यह भयावह संदेश लेकर आता रहेगा कि वे कहीं भी छिप जाएं, वे बच नहीं सकते। वे हर पल हमारी नजरों में और हमारी प्रचंड मारक शक्ति के निशाने पर हैं। शाह ने आखिर में लिखा, “इस दिन मैं हमारे बलों के अद्वितीय शौर्य को सैल्यूट करता हूं।” इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “22 मिनट, भारत के सशस्त्र बलों को आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने और अपने दुश्मनों को यह याद दिलाने में बस इतना ही समय लगा कि ‘नया भारत’ पूरी सटीकता, शक्ति और आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ के साथ जवाब देता है।”

पीयूष गोयल ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें पहलगाम हमले, प्रधानमंत्री मोदी की आतंकियों को चेतावनी और भारत की सैन्य कार्रवाई को दिखाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर हमारे वीर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्र रक्षा के संकल्प को कोटि-कोटि नमन।

जिन आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने उन्हें मिट्टी में मिलाकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि नया भारत हर अन्याय का निर्णायक उत्तर देना जानता है।” उन्होंने लिखा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ राष्ट्र के स्वाभिमान, न्याय और अटूट संकल्प का प्रतीक है। यह गौरवशाली विजयगाथा उन ताकतों के लिए अंतिम चेतावनी है जो भारत की अखंडता को चुनौती देने का दुस्साहस करती हैं।” (भाषा)

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button