उस्मानिया यूनिवर्सिटी : सीईएलटी सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित

हैदराबाद, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, उस्मानिया विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इंग्लिश लैंग्वेज ट्रेनिंग (सीईएलटी) द्वारा इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल्स एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट पाठ्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दो सत्रों में कक्षाओं का संचालन 8 जून से किया जाएगा।
सीईएलटी निदेशक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सेंटर फॉर इंग्लिश लैंग्वेज ट्रेनिंग द्वारा संचालित इंग्लिश लैंग्वेज स्किल्स एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट पाठ्यक्रम के लिए पेशेवर, छात्रों तथा रोजगार तलाश कर रहे युवाओं के साथ-साथ गृहणियाँ भी आवेदन कर सकती हैं। आगामी 8 जून से आरंभ होने वाली ऑफलाइन कक्षाओं का समय सुबह 6 से 8 बजे तथा शाम 6 से 8 बजे तक होगा। अधिक जानकारी https://www.uceou.edu/CELT/index.php से प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढे़: उस्मानिया विश्वविद्यालय में आईएसओ चरण 2 ऑडिट शुरू
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



