अग्रवाल समाज, अशोकनगर शाखा ने बाँटे इंडक्शन चूल्हे

हैदराबाद, अग्रवाल समाज अशोकनगर शाखा द्वारा राघव रत्न टॉवर्स स्थित समाज के मीटिंग हॉल में निःशुल्क इंडक्शन चूल्हों का वितरण किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाखा के मानद मंत्री सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल हेगड़े, आईपीएस, यातायात, विशिष्ट आमंत्रित के रूप में नरेंद्र गोयल, रमेश अग्रवाल, सुरेश टंडन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शाखा की संस्थापिक एवं केंद्रीय समिति सदस्य पूजा गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं महाराजा अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि राहुल हेगड़े ने कहा कि इससे महिलाओं को खाना बनाने में आसानी होगी। यह वातावरण अनुकूल भी रहेगा। विशेष अतिथि सुरेश टंडन ने कहा इस तरह के कार्यक्रम समाज को सशक्त कर एकजुट करते हैं।

पदाधिकारियों द्वारा लाभार्थियों में इंडेक्शन चूल्हों का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं आधुनिक कुकिंग सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के प्रायोजक स्व. सत्यनारायण कानोडिया (तेज़ाबवाले) के पौत्र शाखा अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल थे।

अवसर पर शाखा अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल, मानद मंत्री सत्यनारायण गुप्ता, उप मंत्री रामगोपाल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य महेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, केंद्रीय समिति सदस्य पूजा गुप्ता, शाखा सदस्य श्वेता, अनिल अग्रवाल, जागृति, तृप्ति, संगीता अग्रवाल, दीपक गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button