स्टार हॉस्पिटल्स ने लांच की लीवर स्वास्थ्य पहल
हैदराबाद, तेलंगाना में मल्टी स्पेशलिटी हेल्थकेयर में अग्रणी स्टार हॉस्पिटल्स, नानकरामगुड़ा ने विश्व लीवर दिवस पर स्टार लीवर इंस्टीट्यूट के तहत लीवर स्वास्थ्य पहल लांच की गई।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्टार लीवर इंस्टीट्यूट ने लीवर रोगों कि शुरुआती पहचान, रोकथाम और प्रत्यारोपण सहायता के लिए नए विशेष क्लीनिकों के साथ उन्नत लीवर रोग प्रबंधन का विस्तार किया। स्टार हॉस्पिटल्स के कार्यक्रम में स्वास्थ्य पेशेवरों, रोगियों और समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।
इस पहल के तहत चार विशेषीकृत लीवर क्लीनिक शुरू किए गए, जिनका उद्देश्य लीवर रोगों का शीघ्र पता लगाना, रोकथाम और विशेषज्ञ प्रबंधन करना है, गैर-अल्कोहलिक फैटी लीवर रोग (एनएएफएलडी) और वायरल हेपेटाइटिस पर ध्यान पेंद्रित करना है। स्टार हॉस्पिटल्स उन्नत लीवर रोग प्रबंधन का व्यापक पेंद्र है, जो प्रारंभिक जाँच से लेकर जटिल लीवर प्रत्यारोपण तक की एकीकृत सेवा प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें… केयर हॉस्पिटल्स ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लांच किया संघम कार्ड
लीवर रोग की रोकथाम और उपचार में नई पहल
नए लांच क्लीनिक लीवर रोग के जोखिम वाले व्यक्तियों के लिए पेंद्रित देखभाल प्रदान करने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य परिणामों हेतु उपकरणों से युक्त है। यह पहल भारत में लीवर रोग के बढ़ते बोझ, विशेष रूप से जीवनशैली से संबंधित विकारों और वायरल हेपेटाइटिस के बढ़ते प्रचलन को संबोधित करने के अस्पताल के मिशन के अनुरूप है।
स्टार हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. जी. श्रीनिवास ने बताया कि एनएएफएलडी अपने शुरुआती चरणों में काफी हद तक शांत रहता है, लेकिन सही जीवनशैली में बदलाव के साथ पूरी तरह से रोका जा सकता है। यह मोटापे, मधुमेह और मेटाबोलिक सिंड्रोम से निकटता से जुड़ा है। पेंद्रित क्लीनिक के हस्तक्षेप से रोगियों को अपरिवर्तनीय क्षति होने से पहले उनके लीवर स्वास्थ्य को पुन प्राप्त किया जा सकता है।
वायरल हेपेटाइटिस के बारे में डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि हेपेटाइटिस बी और सी जानलेवा हैं, लेकिन इन्हें रोका जा सकता है। टीकाकरण, स्वच्छता और नियमित जाँच लोगों को जटिलताओं से बचाने में क़ाफी मददगार साबित हो सकती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



