हैदराबाद : नवजात शिशु की बिक्री का पर्दाफाश, 4 अरेस्ट

हैदराबाद, मेदक स्थित केयर अस्पताल में नवजात कन्या शिशु की बिक्री का पर्दाफाश करते हुए मेदक पुलिस ने अस्पताल की नर्स समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल की नर्स ने प्रसूती के लिए आई एक महिला के नवजात कन्या शिशु की प्रसूती के दौरान मृत्यु हो जाने की झूठी बात कहकर उसके शिशु को 1.5 लाख रुपये में बेच दिया था। जिलाधीश के आदेश पर केयर अस्पताल को सील कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मेदक ज़िले के पापन्नापेट मंडल के लक्ष्मीनगर तांडा निवासी असलम खान व नसरा फातिमा (28) दंपत्ति लम्बे समय से मौलाली में रह रहे थे। गत 12 अप्रैल नसरा फातिमा और असलम खान अपने गाँव आए हुए थे और उसी रात खून की कमी के कारण नसरा फातिमा को केयर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में नसरा फातिमा को रक्त चढ़ाया गया और दूसरे दिन 13 अप्रैल को सुबह 11 से 12 बजे के दौरान ऑपरेशन के जरिए उसकी प्रसूती करवाई गई।

उसने 2.5 किलो वजन के बालिका शिशु को जन्म दिया, लेकिन अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत अख्तरी बेगम ने शिशु को डॉक्टर के पास ले जाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद सोची-समझी साजिश के तहत अख्तरी बेगम ने अपनी परिचित महिला नौसीन उन्निसा उर्फ नीलोफर को बुलाया और उसे नसरा फातिमा की कन्या शिशु सौंप दी। इसके बाद अख्तरी बेगम ने नसरा फातिमा को बताया कि ऑपरेशन के दौरान उसके कन्या शिशु की मौत हो गई और उसके कन्या शिशु का शरीर बुरी तरह से कट गया था।

खुलासे के बाद अस्पताल में मचा हड़कंप

इस कारण उसे मृत शिशु का शव नहीं सौंपा गया। नसरा फातिमा भरोसा कर चली गई। इधर नीलोफर ने नसरा फातिमा के कन्या शिशु को सिद्दीपेट निवासी निसंतान दंपत्ति मो. इकबालुद्दीन और शदिया सुल्ताना को बेच दिया। चार दिन बाद नसरा फातिमा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए केयर अस्पताल पहुँची, जहाँ कुछ लोगों ने उसे बताया कि उसकी नवजात कन्या शिशु का निधन नहीं हुआ, बल्कि नर्स अख्तरी बेगम ने उसके शिशु को बेच दिया है।

यह भी पढ़ें… ओडिशा से सिकंदराबाद तक गांजा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश

जानकारी मिलने पर नसरा फातिमा और असलम खान ने अस्पताल में काफी हंगामा मचाया। इसके बाद उन्होंने मेदक पुलिस थाने जाकर इस घटना की शिकायत की। मेदक पुलिस इंस्पेक्टर डी. महेश ने बीएनएस की धारा 143(4), 137(2) और जेजे एक्ट 81 के तहत मामले दर्ज कर छानबीन प्रारंभ की। छानबीन के बाद पुलिस ने कल इस मामले में अख्तरी बेगम, नौसीन उन्निसा उर्फ नीलोफर, मो. इकबालुद्दीन और शादिया सुल्ताना को गिरफ्तार कर लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button