संध्या कन्वेंशन के प्रबंध-निदेशक श्रीधर राव और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
हैदराबाद, संध्या कन्वेंशन के प्रबंध-निदेशक श्रीधर राव के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ। शिकायत मिली है कि श्रीधर राव ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दिल्ली की इथेना प्रॉजेक्ट्स कंपनी से 14 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। गौरतलब है कि श्रीधर राव पहले से ही कई जमीन विवादों और धोखाधड़ी के मामलों में आरोपों का सामना कर रहे हैं। श्रीधर राव के खिलाफ साइबराबाद की आर्थिक अपराध विंग में एक और मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, श्रीधर राव ने पहले दिल्ली की एक कंपनी एथेना प्रॉजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ व्यापारिक लेन-देन किए थे। इस प्रक्रिया में पीड़ितों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि श्रीधर राव ने कुछ फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उस कंपनी को लगभग 14 करोड़ रुपये का चूना लगाया। श्रीधर राव पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अनुचित लाभ उठाने का प्रयास किया। शिकायत करने वालों ने आरोप लगाया कि श्रीधर और उनकी पत्नी संध्या भी इस गैर-कानूनी लेन-देन में शामिल है।
यह भी पढ़ें… ऑपरेशन सेफ स्कूल के तहत 1.1 करोड़ रुपये के तम्बाकू उत्पाद जब्त
प्राप्त शिकायत के आधार पर साइबराबाद की आर्थिक अपराध विंग पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली की कंपनी से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले के संबंध में बुनियादी सबूत इकट्ठा किए हैं। इस बीच श्रीधर राव के खिलाफ पहले भी गच्ची बावली और रायदुर्गम पुलिस थाने में मामले दर्ज है। श्रीधर राव पर आरोप लगे थे कि उन्होंने एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का नाम लेकर शिकायतकर्ताओं को डराया-धमकाया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






