अभय सिंह अमेरिकी ओपन स्क्वाश में आगे बढ़े

नई दिल्ली, भारतीय स्क्वाश खिलाड़ियों ने अमेरिकी ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन से अभियान की शुरुआत की है। जहां एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह ने अपने शानदार खेल के दम पर राउंड-ऑफ-16 में जगह बनाई, वहीं रमित टंडन को शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ा।

एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह फिलाडेल्फिया में 226,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए प्लेटिनम स्क्वाश प्रतियोगिता अमेरिकी ओपन के राउंड-ऑफ-16 में पहुंच गए, लेकिन एक अन्य भारतीय खिलाड़ी रमित टंडन अपने शुरुआती मैच में हार गए।

Ad

यह भी पढ़े : केरल के लंबी कूद एथलीट सीवी अनुराग 8 मीटर क्लब में शामिल

विश्व में 30वें स्थान पर काबिज 27 वर्षीय अभय ने रविवार को 62 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में मिस्र के विश्व के 31वें नंबर के खिलाड़ी मोहम्मद एलशेरबिनी को 11-8, 4-11, 4-11, 11-6, 11-5 से हराया और अब उनका अगला मुकाबला वेल्स के तीसरे वरीय जोएल माकिन से होगा। टंडन को न्यूजीलैंड के विश्व में तीसरे नंबर के खिलाड़ी पॉल कोल से 5-11, 9-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button