अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, तेलंगाना ने की सभा

हैदराबाद, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (अभास) तेलंगाना की सभा बेगमपेट स्थित व्हाइट हाउस में संपन्न हुई। सभा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन तेलंगाना की महिला समिति द्वारा आगामी 26 अप्रैल को शाम 4.30 बजे व्हाइट हाउस बिल्डिंग के हॉटफूट बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम संयोजक रिंकु गर्ग ने बताया कि कुल आठ टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

महिला समिति की अध्यक्ष अल्का मिंडा ने बताया प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी होंगे। एक टीम में एक ही परिवार की सास, बहू और बेटी होने पर विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। सभी के लिए अल्पाहार, रात्रि भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी। संस्था अध्यक्ष योगेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के प्रायोजक मनोज अग्रवाल, व्हाइट हाउस वाले होंगे। अतिथि के लिए राजकुमारी अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल एवं एम.सी. अग्रवाल ने स्वीकृति दी है, जिनका आभार प्रकट किया गया।

Ad

यह भी पढ़ें… बैंड-बाजा बंजारा थीम में सजी जेसीआई की 44वीं चार्टर नाइट

राष्ट्रीय संगठन मंत्री शशिकांत अग्रवाल ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को जिम्मेदारी दी।सभा में राष्ट्री य संगठन मंत्री शशिकांत अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिव कुमार भालवाले, महिला मंत्री शीनू बंसल, प्रधान संयोजक मनीषा अग्रवाल, ऋतु जैन, उमेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button