गीतम में पीएचडी के लिए आवेदन 11 मई तक

हैदराबाद, गीतम डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के हैदराबाद सहित विशाखापट्टनम तथा बेंगलुरू परिसरों में पीएचडी प्रवेश आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 मई तक researchadmissions.gitam.edu के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीएचडी कार्यक्रम इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रबंधन, मानविकी, फार्मेसी, विधि, वास्तुकला तथा सार्वजनिक नीति जैसे विषयों में उपलब्ध हैं। चयन का आधार गीतम रिसर्च एडमिशन तथा साक्षात्कार होगा। हालांकि जिन उम्मीदवारों के पास वैध सीएसआईआर, यूजीसी नेट, गेट, जीपैट, आईसीएआर या डीबीटी-जेआरएफ स्कोर है, उन्हें लिखित परीक्षा से छूट दी जाएगी और वे सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढे़: पीएचडी के लिए गीतम यूनिवर्सिटी ने माँगे आवेदन

जानकारी देते हुए बताया गया कि गीतम विश्वविद्यालय द्वारा पूर्णकालिक पीएचडी करने वाले शोधार्थियों के लिए तीन वर्ष की अवधि तक 33,000 रुपये की मासिक फेलोशिप का प्रावधान है। साथ ही शोधार्थियों को आधुनिक शोध सुविधाएँ, कार्यशालाओं के लिए वित्तीय सहायता तथा राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं एवं विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर काम करने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी https://www.gitam.edu/research/research-innovations/about/phd-programme से प्राप्त की जा सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button