हैदराबाद : कई रूटों पर दौड़ेंगी जनसाधारण स्पेशल ट्रेनें

हैदराबाद, गर्मी के सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए जनसाधारण (अनारक्षित) विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएंगी।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नं. 07501 सिरपुर कागजनगर-सिकंदराबाद जनसाधारण (अनारक्षित) विशेष ट्रेन 10 मई को सुबह 8 बजे सिरपुर कागजनगर से रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे सिकंदराबाद पहुँचेगी। ट्रेन नं. 07502 मल्काजगिरी-सिरपुर कागजनगर जनसाधारण (अनारक्षित) विशेष ट्रेन 10 मई को रात 9 बजे मल्काजगिरी से रवाना होकर सुबह 4.00 बजे सिरपुर कागजनगर पहुँचेगी।
ट्रेन नं. 07503 कर्नूल सिटी-सिकंदराबाद जनसाधारण (अनारक्षित) विशेष ट्रेन 10 मई को सुबह 8 बजे कर्नूल सिटी से रवाना होकर दोपहर 2.50 बजे सिकंदराबाद पहुँचेगी। ट्रेन नं. 07504 काचीगुड़ा-कर्नूल सिटी विशेष ट्रेन 10 मई को रात 9.30 बजे काचीगुड़ा से रवाना होकर सुबह 4.30 बजे कर्नूल सिटी पहुँचेगी। ट्रेन नं. 07505 विजयवाड़ा-सिकंदराबाद जनसाधारण (अनारक्षित) विशेष ट्रेन 10 मई को सुबह 8 बजे विजयवाड़ा से रवाना होकर दोपहर 3.10 बजे सिकंदराबाद पहुँचेगी।
ट्रेन नं. 07506 मल्काजगिरी-विजयवाड़ा जनसाधारण (अनारक्षित) विशेष ट्रेन 10 मई को रात 10.15 बजे मल्काजगिरी से रवाना होकर सुबह 7.00 बजे विजयवाड़ा पहुँचेगी। ट्रेन नं. 07507 मंचीरियाल-सिकंदराबाद जनसाधारण (अनारक्षित) विशेष ट्रेन 10 मई को सुबह 10 बजे मंचीरियाल से रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे सिकंदराबाद पहुँचेगी। ट्रेन नं. 07508 काचीगुड़ा-मंचीरियाल जनसाधारण (अनारक्षित) विशेष ट्रेन 10 मई को रात 10.35 बजे काचीगुड़ा से रवाना होकर सुबह 5.00 बजे मंचीरियाल पहुँचेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



