आशु-संदीप की चमक, दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को दी मात

चेन्नई, प्रो कबड्डी लीग में सोमवार की रात दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां दबंग दिल्ली ने शानदार खेल दिखाते हुए गत विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स को कड़े संघर्ष में मात दी। दिल्ली की टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और मैच को अपने पक्ष में करने में कामयाबी हासिल की।

दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को रोमांचक मुकाबले में गत विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराकर इस सत्र में 20 अंक हासिल करने वाली पहली टीम बन गई।

यह भी पढ़े : हरियाणा स्टीलर्स ने तालिका में शीर्ष पर चल रही पुनेरी पलटन को हराया

दिल्ली के लिए संदीप ने हाई फाइव के साथ शानदार प्रदर्शन किया और सात टैकल प्वाइंट हासिल किए जबकि कप्तान आशु मलिक ने आठ रेड प्वाइंट दिए। जयपुर के लिए रेजा मीरबाघेरी और दीपांशु खत्री ने भी हाई फाइव बनाए जबकि आर्यन कुमार ने चार टैकल प्वाइंट हासिल किए लेकिन उनके प्रयास मैच का रुख बदलने के लिए पर्याप्त नहीं थे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button