फीस के लिए शराब की तस्करी करने वाला बीटेक छात्र गिरफ़्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने कॉलेज की फीस के लिए एनडीपीएल शराब की तस्करी करने वाले छात्र को गिरफ़्तार करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब की बोतलें जब्त कीं।

एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि सिकंदराबाद में रहने वाले एम. चरण (22) चंडीगढ़ के एक विश्वविद्यालय में बी.टेक की पढ़ाई कर रहा था। आर्थिक तंगी और पढ़ाई जारी रखने की मजबूरी की वजह से वह वहां से कम दाम में एनडीपीएल शराब की बोतलें लाकर हैदराबाद में सप्लाई कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर चरण को गिरफ़्तार करते हुए उसके पास से 15 एनडीपीएल शराब की बोतलें ज़ब्त की गयीं।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : वन्य पशुओं का शिकार करने वाले गिरफ्तार

बताया गया है कि वह हर महीने एक-दो बार चंडीगढ़ से 7 से 10 महंगी शराब की बोतलें कम कीमत पर ख़रीदकर हैदराबाद लाता और यहाँ ऊंचे दामों पर बेचता था। इसी कमाई से वह अपनी पढ़ाई का खर्च उठा रहा था। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए नारायणगुड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button