बार कांउसिल व असोसिएशन ने मनाई अंबेडकर जयंती

हैदराबाद, तेलंगाना उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों ने संविधान निर्माण में अंबेडकर के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के आदर्श और सिद्धांत सभी के लिए व्यावहारिक है। राज्य बार काउंसिल और उच्च न्यायालय बार असोसिएशन ने मंगलवार को अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में उच्च न्यायालय बार असोसिएशन में संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस नागेश भीमपाका, जस्टिस जी.एम. मोहियुद्दीन, जस्टिस सुद्दाला चलपति राव, जस्टिस बी. रामकृष्णा रेड्डी और जस्टिस गादी प्रवीण कुमार उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जातिगत भेदभाव के विरुद्ध अंबेडकर का संघर्ष इतिहास में अमर रहेगा। अंबेडकर ने शोषित वर्गों के अधिकारों और कल्याण के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश की न्यायपालिका पर अंबेडकर की छाप अमिट रहेगी।

यह भी पढ़ें… ‘अराइव एंड अलाइव’ रोड सेफ्टी अभियान का तीसरा चरण शुरू

बार काउंसिल और बार असोसिएशन के अध्यक्ष नरसिम्हा रेड्डी, सुरेन्दर रेड्डी, जन अभियोजक पल्ले नागेश्वर राव, असोसिएशन के प्रतिनिधि डी.एल. पांडु, श्रवण कुमार, निरंजन रेड्डी, कृष्ण कीर्तन, बालाजी, विष्णुवर्धन, जयसूर्या, नागलूरी कृष्ण कुमार गौड़ एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button