पितृपक्ष से पूर्व करें घर का कबाड़ दूर

पितृपक्ष का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व होता है। इस साल पितृपक्ष का आरंभ 7 सितंबर, रविवार से हो रहा है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस अवधि में पितर स्वर्ग लोक से धरती पर आते हैं और अपने परिजनों को आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में पितृपक्ष के दौरान भूलकर भी घर में कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए। आपके घर में टूट या चटक चुके बर्तन आदि पितृ पक्ष के आने से पहले जरूर निकाल दें।

मान्यता है कि ऐसे बर्तन परिवार की सुख समृद्धि में बाधा डालते हैं और जातक को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भूलकर भी घर में खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना बेहद अशुभ माना गया है। मान्यता है कि घर में खंडित मूर्ति रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में पितृपक्ष आने से पहले ये काम जरूर कर लें। पितृपक्ष शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अपने घर का कबाड़ जरूर निकाल दें। मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान घर को एकदम साफ-सुथरा रखना चाहिए।

पूर्वजों की प्रसन्नता के लिए करें यह आवश्यक कार्य

ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में कबाड़ जमा हो तो नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। घर में सूखे या खराब पौधे हों तो उन्हें तुरंत हटा दें। मान्यता है कि घर में सूखे पौधे रखने से आस-पास के वातावरण में नकारात्मकता फैलने लगती है। घर में विशेष रूप से सूखी तुलसी नहीं रखनी चाहिए। ऐसे में पितृपक्ष शुरू होने से इस काम को जरूर कर लें।

यह भी पढ़े: तिरुवाथिरा नृत्य : केरल की संस्कृति और स्री ऊर्जा का उत्सव

पितृपक्ष के दौरान घर के सामने बिल्कुल भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए। घर के मुख्य-द्वार पर गंदगी रखने से देवी-देवता और पूर्वज नाराज हो सकते हैं। घर में ऐसा सामान जो उपयोगी नहीं है और खराब पड़ा है, तो उसे तुरंत हटा दें। पितृपक्ष के दौरान अपने घर के आंगन और मुख्य-द्वार की साफ-सफाई का ध्यान रखें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button